
घर में जमा कर रखा था 10 करोड़ 'कैश', पुलिस वाले भी हो गए हैरान
AajTak
एक शख्स ने घर के अंदर करीब 10 करोड़ की नकली करंसी जमा कर रखी थी. आरोपी इमिल को इस मामले में आने वाली 10 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी. हालांकि उसके पास इतनी करंंसी कहां से आई, ये अब तक पता नहीं चल सका है.
लंदन में रहने वाले 31 साल के एक शख्स के सूटकेस में £1 मिलियन (लगभग 10 करोड़ रुपए) कैश था. उसने इस कैश को अपने फ्लैट में जमा कर रखा था. जो कैश उसके पास से बरामद हुआ है, उसमें 50 पाउंड और 200 यूरो की करंसी थी. #GUILTY | A man, who was found in possession of £1m worth of counterfeit notes whilst trying to leave the country has been found guilty. Read more here ⬇️ https://t.co/ZDWkOltKer

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











