
'घर में कीजिए दादागिरी, जमकर कीजिए शॉपिंग', अमित शाह का महिलाओं को जीएसटी 2.0 को लेकर मैसेज
AajTak
त्योहारों से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं से 22 सितंबर से जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद जमकर शॉपिंग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अब जरूरी सामान 0% और 5% जीएसटी स्लैब में आएंगे. अमित शाह ने शर्त रखी कि खरीदारी सिर्फ स्वदेशी सामान की हो, ताकि पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती मिल सके.
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं से खास अपील की. उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद महिलाएं जमकर शॉपिंग करें. अमित शाह ने कहा, "अब हर जरूरी सामान पर जीएसटी 28% और 18% की जगह सिर्फ 0% और 5% लगेगा. हमारी माताएं और बहनें घर में दादागीरी दिखाते हुए शॉपिंग ज़्यादा से ज्यादा करें."
हालांकि उन्होंने एक शर्त भी रखी - अमित शाह ने कहा कि शॉपिंग सिर्फ स्वदेशी सामान की हो. उन्होंने कहा, "विदेशी सामान मत खरीदो. समय आ गया है कि हर भारतीय केवल देश में बना सामान खरीदे." यह अपील प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल संदेश को आगे बढ़ाती है.
यह भी पढ़ें: अमित शाह का मिशन टू-थर्ड... जानें बिहार चुनाव के लिए 60 दिन का मास्टर प्लान क्या है?
अमित शाह ने यह भी कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देना हमारी आदत बननी चाहिए. तभी समृद्ध भारत का सपना पूरा होगा.
जीएसटी 2.0 में क्या बदलेगा?
56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में पारित जीएसटी 2.0 सुधारों के तहत टैक्स ढांचे को सरल बनाया गया है. अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब होंगे - 5% और 18%. वहीं, 40% टैक्स केवल लग्ज़री और सिन गुड्स (जैसे शराब, सिगरेट) पर लगेगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








