
घर में अकेली प्रेमिका से मिलने गया था युवक, पकड़ा गया तो कमरे में लगाई फांसी
AajTak
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव में प्रेमिका के घर प्रेमी ने सुसाइड कर लिया. प्रेमिका की मां ने युवक को बेटी के साथ कमरे में देख लिया था. उसने दुप्पटे से फांसी लगा ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. मामले की जांच की जा रही है.
यूपी के मिर्जापुर में रविवार को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी ने आत्महत्या कर ली. लड़की के घरवालों ने उसे देख लिया और कमरे में बंद कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे के दरवाजा खोला तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
दरअसल, घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुई. गांव के रहने वाले 19 साल के युवक का पड़ोस में रहने वाली लड़की से बीते 4 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
उसे पता चला कि प्रेमिका की मां घर पर नहीं है तो वह मौका पाकर प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में चला गया. घर के एक कमरे में वह अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था. इसी दौरान प्रेमिका की मां घर वापस आ गई.
युवक नहीं निकला कमरे से बाहर
प्रेमिका की मां ने दोनों को कमरे में साथ देख लिया. महिला को देख युवक कमरे में छुप गया. महिला बेटी को बाहर ले आई और युवक से भी बाहर आने को कहा. मगर, वह बाहर नहीं निकला.
इस पर महिला ने कमरे का ताला बाहर से लगा दिया और अपने देवर के साथ थाने पहुंच गई. वहां जाकर उसने पुलिस को सारी बात बताई.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










