
घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट, जानें तरीका
AajTak
COVID-19 महामारी भारत में काफी तेजी से फैल रही है. इस महामारी से बचने के लिए आपको वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है. वैक्सीन लेने के बाद इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है. कई राज्यों में 18 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगना शुरू भी हो गया है. वैक्सीन लेने के बाद आप COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.
COVID-19 महामारी भारत में काफी तेजी से फैल रही है. इस महामारी से बचने के लिए आपको वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है. वैक्सीन लेने के बाद इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है. अब कई कई राज्यों में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू भी हो गया है. पहले ये वैक्सीन 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दिया जा रहा था. वैक्सीन लेने के बाद आप COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए वैक्सीन का दोनों डोज पूरा होना जरूरी है. देश में अभी वैक्सीन की कमी बताई जा रही है लेकिन जो वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं वो इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. वैक्सीन लेने के बाद आप COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट ले सकते हैं. इस सर्टिफिकेट से ये वेरिफाई हो जाता आपने वैक्सीन ले लिया है. इसे भविष्य में जरूरत पड़ने पर दिखाया जा सकता है. COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है. इस सर्टिफिकेट को आप Aarogya Setu ऐप या CoWIN वेबासाइट या डिजी लॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं. ये तीनों ही प्लेटफॉर्म्स भारत सरकार मैनेज करती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












