
घर बुलाया, नशीली ड्रिंक पिलाई, बेहोश लड़की से भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के कैंपस में रेप
AajTak
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित देश के प्रतिष्ठित संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के कैंपस में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां रिसर्च सेंटर में कार्यरत एक शख्स की 19 साल की बेटी से गैंगरेप हुआ है. पीड़िता पड़ोस में रहने वाले एक शख्स के घर गई हुई थी, जहां उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया.
भारत में रेप के ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़िता के पहचान वाले होते हैं. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरों के साल 2022 के आंकड़ों के मुताबिक 97 फीसदी मामलों में पहचान वाला ही आरोपी निकलता है. साल 2021 में 31 हजार 677 मामलों में से 30 हजार 571 में आरोपी पीड़िता की पहचान वाला निकला था. इनमें 15 हजार 196 मामलों में आरोपी दोस्त, पड़ोसी या रिश्तेदार थे. इससे ये साबित होता है कि महिलाओं को कथित अपनों से ज्यादा खतरा है, क्योंकि उनके साथ वो सावधान नहीं रहती हैं. कुछ ऐसा एक मामला मुंबई के चेंबूर में सामने आया है. यहां देश के प्रतिष्ठित संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के कैंपस में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के चेंबूर इलाके में बने बार्क क्वार्टर में 19 साल की एक लड़की को धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई. जब वो बेहोश हो गई तो उसके साथ दो दोस्तों ने गैंगरेप किया. होश में होने के बाद पीड़िता को महसूस हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. वो वहां से किसी तरह से भागकर अपने घर गई. पिता को इस वारदात की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की की धारा 376 (बलात्कार), 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 328 (जहर देकर किसी को चोट पहुंचाने की कोशिश) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए आरोपियों में की पहचान अजीत कुमार यादव (26) और प्रभाकर यादव (30) के रूप में की गई है. इनमें से अजीत के पिता भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में कार्यरत है. उनको कैंपस में ही क्वार्टर मिला हुआ है. अजीत ने सुनियोजित साजिश के तहत अपने परिजनों की गैर-मौजूदगी में अपने दोस्त प्रभाकर को घर बुलाया. उसके बाद किसी बहाने से पीड़िता को भी बुलाया गया. पीड़िता को रात को खाना खा रही थी, लेकिन उसके बुलावे पर उसके घर चली गई. वहां पहुंचने पर दोनों दोस्तों ने उसे कोल्ड ड्रिंक ऑफर किया. उन दोनों दरिंदों की साजिश से अंजान पीड़िता ने ड्रिंक पी लिया, जिसके बाद वो तुंरत बेहोश हो गई.
यह भी पढ़ें: जयपुर में 'निर्भया कांड', बस में अगवा कर महिला से रेप, बेहोशी की हालत में फेंका
पीड़िता के बेहोश होने के बाद दोनों हैवानों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. वो उसके साथ तब तक रेप करते रहे, जब तक कि उसे होश नहीं आ गया. होश आते ही पीड़िता को समझ में आ गया कि उसके साथ क्या हुआ है. वो तुरंत वहां से भागकर अपने घर गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना 15 और 16 नवंबर की दरम्यानी रात की है. पीड़िता अपनी अपनी मां और बहन के साथ पालघर जिले के भोइसर में रहती है, लेकिन वारदात वाले दिन अपने पिता के साथ रहने के लिए आई थी. मुख्य आरोपी अजीत ने उसे इंडक्शन लाने के बहाने अपने घर बुलाया था. इसके वारदात को अंजाम दिया गया. कोर्ट ने दोनों को पुलिस हिरासत में भेजा है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









