
घर के बाहर बिजली के खंभे के पास खेल रही थी बच्ची... करंट लगने से गई जान
AajTak
कर्नाटक के अनेकल के नारायणघाटा में बिजली के खंभे के पास खेलते समय 11 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जाता है कि स्कूल की छुट्टी के कारण अपने घर के पास खेल रही बच्ची बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई.
कर्नाटक के अनेकल के नारायणघाटा में बिजली के खंभे के पास खेलते समय 11 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जाता है कि स्कूल की छुट्टी के कारण अपने घर के पास खेल रही बच्ची बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई. जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस घटना से परिवार के सदस्यों में आक्रोश फैल गया है. परिजनों ने लापरवाही के लिए BESCOM अधिकारियों को दोषी ठहराया है. परिजनों का कहना है कि अगर BESCOM द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखा गया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती.
यह भी पढ़ें: Surat: करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, कपड़े उतारते वक्त हुई दर्दनाक मौत
हादसे को लेकर परिजनों ने बिजली कंपनी पर लगाया आरोप
परिजनों के आरोप को BESCOM ने इनकार कर दिया है. यह घटना सूर्या सिटी पुलिस सीमा के अंतर्गत हुई. फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. साथ ही पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: पार्क में खेल रहा था 9 साल का बच्चा, करंट की चपेट में आया तो उठीं आग की लपटें, बुरी तरह झुलसा, Video

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










