
घर के बाहर खेल रही 2 वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने नोंचा, हालत गंभीर
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक आवारा कुत्ते ने 2 साल की बच्ची को कई बार काट लिया. जिससे बच्ची घायल हो गई और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक आवारा कुत्ते द्वारा बार-बार काटे जाने से दो साल की बच्ची घायल हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दिवा इलाके में वेदा विकास कजारे पर कुत्ते के हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
बच्ची अपनी इमारत के बाहर एक अन्य बच्चे के साथ थी, तभी एक आवारा कुत्ते ने पीछे से आकर उस पर हमला कर दिया और उसे ज़मीन पर गिरा दिया. उसके पिता ने बताया कि कुत्ता गिरी हुई बच्ची को काटता रहा. आस-पास खड़े लोगों ने बच्ची को बचाया और उसे कलवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद: पार्किंग में खेल रहे 6 साल के बच्चे को जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने काटा, घटना CCTV में कैद
बच्ची को 5 जगहों पर काटा
वेदा के पिता ने बताया कि उसके शरीर पर कम से कम 5 जगहों पर कुत्तों ने काटा है. उन्होंने बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है. एक स्थानीय नेता ने ठाणे नगर निगम की आलोचना करते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बेकाबू हो गई है.
यह भी पढ़ें: UP: बस्ती में हेड कांस्टेबल को कुत्ते ने काटा, इलाज के लिए एसपी ने दी एक महीने की छुट्टी

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










