
घर के गेट पर मिले अजीब लाल निशान, मतलब जानकर उड़ी महिला की नींद
AajTak
हाल में एक महिला को जब अपने घर के गेट और लेटर बॉक्स पर अजीब से निशान दिखाई पड़े को उसके होश उड़ गए. इसके बाद महिला ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोगों ने इसपर जो रिएक्शन दिया वह और भी खतरनाक था.
दुनियाभर में अपराधियों के अपराध करने के अलग-अलग तरीके हैं. कोई धावा बोलता है तो कोई पहले धमकी देता है. लेकिन हाल में एक महिला के साथ जो हुआ वो उसके लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहने वाली महिला ने फेसबुक के जरिए लोगों से इसे शेयर किया तो लोगों की प्रतिक्रिया ने उसे और भी डरा दिया.
घर पर बना मिला लाल रंग का चिन्ह
दरअसल, महिला ने बताया कि 'मुझे कुछ दिन पहले अपने घर के लेटर बॉक्स पर एक लाल रंग का अजीब सा चिन्ह दिखा था और आज मुझे घर के साइ़ड गेट पर एक और निशान दिखा और दो रात पहले मुझे घर का दूसरा गेट खुला मिला था. मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये क्या हो रहा है और मैं बहुत चिंतित हूं.'
लोगों ने बताया चिन्ह का मतलब
महिला ने आगे कहा- 'ये गेट मुश्किल से खुलता है फिर भी मैं मान लेती हूं कि शायद हवा से खुला होगा. क्या घर पर इस तरह के अजीब चिन्ह जैसे चीजें किसी और के साथ हुई हैं?' महिला के इस पोस्ट पर उसे ढेरों रेस्पांस मिले. एक ने लिखा कुछ चोरों ने कुत्ता चोरी करने के लिए आपके घर को चिन्हित किया है.
सच्चाई जानकर और भी घबरा गई महिला उसने लिखा 'मैंने लोगों को ऐसा करते हुए और किसी इललीगल फाइट के लिए कुत्तों को चुराने की बात को सुना है. ध्यान रहे कुत्तों को अंदर रखें. वे घरों पर निशान लगाते हैं और बाद में रात में कुत्तों को चुराने का प्रयास करते हैं.' एक अन्य ने लिखा- अगर कुत्ता नहीं है तो और भी चिंता कि बात है क्योंकि ऐसे में चिन्ह का मतलब है कि आपके घर को और भी अधिक नजर रखी जा रही है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












