
घर की सब्जी, चपाती- खिचड़ी खाकर आसाराम की तबीयत खराब, एंजियोप्लास्टी पर संशय
AajTak
नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम की तबीयत खराब मंगलवार देर रात होने पर जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की सीसीयू वार्ड में भर्ती किया गया जहां पर प्रारंभिक जांच में सभी रिपोर्ट सामान्य आई. गुरुवार सुबह आसाराम की सोनोग्राफी करवाई गई जहां पर डॉक्टरों की टीम हर पहलू से जांच कर रही है.
नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम की तबीयत खराब मंगलवार देर रात होने पर जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की सीसीयू वार्ड में भर्ती किया गया जहां पर प्रारंभिक जांच में सभी रिपोर्ट सामान्य आई. गुरुवार सुबह आसाराम की सोनोग्राफी करवाई गई जहां पर डॉक्टरों की टीम हर पहलू से जांच कर रही है. जब आसाराम की पुरानी केस हिस्ट्री देखी तो उसमें हार्ट से संबंधित समस्याएं बताई गई थीं जिसको लेकर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव सांघवी की टीम गहनता से जांच कर रही है. आसाराम का बुधवार शाम व गुरुवार सुबह ईसीजी व एक्सरे व खून की रिपोर्ट सामान्य आई लेकिन अभी भी आसाराम की छाती में हल्का दर्द को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने सोनोग्राफी करवाई है. इसके बाद डॉक्टर यह तय करेंगे कि आसाराम की एंजियोप्लास्टी करनी है या नहीं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









