
घर की लड़ाई, खालिस्तानियों से हमदर्दी और अमेरिका की दुश्मनी... कहानी 2 Trudeaus की, जिनका अंजाम एक जैसा
AajTak
शुरू से शुरुआत करें तो राजनीति जस्टिन ट्रूडो की नियति थी क्योंकि उनका जन्म पीएम हाउस में हुआ था. 1971 में जब दुनिया क्रिसमस का जश्न मना रही थी. प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के घर 24 ससेक्स ड्राइव (कनाडा पीएम का आधिकारिक आवास) पर जस्टिन का जन्म हुआ. जस्टिन को गुड लुक्स, सुडौल शरीर और आकर्षक कद-काठी अपने पिता से ही विरासत में मिली है.
मैं दबाव नहीं लेता... मैंने दबाव लेना सीखा ही नहीं... 18 साल के जस्टिन ट्रूडो ने कॉलेज कैंपस में जब ये शब्द कहे थे तब वह आत्मविश्वास से सराबोर थे. कॉन्फिडेंट और प्रिविलेज ट्रूडो को उस समय जरा भी इल्म नहीं होगा कि भविष्य में उन्हें इस दबाव की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. आकर्षक और करिश्माई व्यक्तित्व के साथ-साथ सिक्स पैक एब्स और फेमिनिस्ट छवि वाले ट्रूडो 2015 में जिस लोकप्रियता के साथ प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने उतनी ही ज्यादा आलोचना के बीच पद भी छोड़ा.
यह जानना हैरानी भरा है कि जस्टिन का राजनीतिक हश्र ठीक वैसा ही हुआ, जैसा उनके पिता पियरे ट्रूडो का था. ये संयोग ही है कि पिता और बेटे का राजनीतिक ग्राफ समानांतर तरीके से हिचकोले भी खाता रहा, जिन्हें दुनियाभर में प्रसिद्धी मिली लेकिन जमकर फजीहत भी हुई.
शुरू से शुरुआत करें तो राजनीति जस्टिन ट्रूडो की नियति थी क्योंकि उनका जन्म पीएम हाउस में हुआ था. 1971 में जब दुनिया क्रिसमस का जश्न मना रही थी. प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के घर 24 ससेक्स ड्राइव (कनाडा पीएम का आधिकारिक आवास) पर जस्टिन का जन्म हुआ. जस्टिन को गुड लुक्स, सुडौल शरीर और आकर्षक कद-काठी अपने पिता से ही विरासत में मिली है.
एक ऐसे मुल्क में जहां राजनीतिक वंशवाद बेमुश्किल ही देखने को मिलता है. जस्टिन ट्रूडो पहले ऐसे कनाडाई थे, जो अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए इस पद पर पहुंचे. पिता और बेटे का जीवन तमाम तरह की समानताओं से पटा पड़ा है. समानता इतनी थी कि दोनों ने जिस तरह की प्रसिद्धि अपने राजनीतिक जीवन में देखी, उनका पतन भी लगभग एक ही ढंग से हुआ.
जस्टिन के पिता पियरे ट्रूडो का नाम कनाडा के कद्दावर प्रधानमंत्रियों में शुमार है. उनकी गिनती देश के बुद्धिजीवियों, भाषाओं को लेकर उनके प्यार और सिविल राइट्स पैरोकार के तौर पर होती है. वह जुनूनी थे और उनमें लीक से हटकर काम करने की ललक थी. लेकिन उनका एक स्याह पक्ष भी था जो आगे चलकर उन पर भारी पड़ा. वह पहली बार 1965 में सांसद चुने गए और फिर तीन साल के भीतर ही प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच गए. 1968 से 1979 तक और फिर 1980 से 1984 तक 15 साल तक कनाडा की बागडोर उनके हाथों में थी. और जब सत्ता उनके पास नहीं थी तो वह संसद में विपक्ष के नेता के तौर पर बैठकर सरकार की बखिया उधेड़ते थे.

ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच नॉर्थ इजरायल में ईरानी मिसाइल अटैक का CCTV फुटेज आया है. ईरानी मिसाइल नॉर्थ इजरायल के काफर कसीम के एक घर के पास गिरती दिख रही है. CCTV में मिसाइल अटैक के बाद कार खिलौने की तरफ उड़ती दिख रही है. इन ईरानी हमलों में काफर कसीम शहर में कई गाड़ियों और घरों को नुकसान के साथ ही दो लोगों के घायल होने की भी खबर है.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.





