
घर की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, पति गिरफ्तार, ससुराल वालों पर मामला दर्ज
AajTak
पुणे में 20 साल की एक महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. मामला सामने आने के बाद महिला के पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. परिवार पर दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगे हैं.
महाराष्ट्र में पुणे के वाघोली इलाके में 20 साल की एक महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. घटना के बाद महिला के पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
2024 में हुई थी शादी
वाघोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतका स्वाति ने मार्च 2024 में सूरज पाठक से शादी की थी. जानकारी के अनुसार दहेज के लिए उसके ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दी जान
उन्होंने कहा, 'इस यातना से तंग आकर उसने अपने ही घर की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. हमने सूरज पाठक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों पर मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है.'
बता दें कि हाल में मई में ऐसा ही मामला सामने आया था. पुणे की ही 26 साल वैष्णवी हगवणे ने अपने पति, सास, ससुर, ननद और देवर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. आरोपी के मजबूत राजनीतिक संबंधों के कारण यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











