
घर आते-जाते हुआ इश्क! 56 साल की महिला से 19 साल के लड़के ने की सगाई!
AajTak
टीनएज लड़के और 56 साल की महिला की लव स्टोरी सुर्खियों में है. कपल ने हाल ही में सगाई की है और जल्द ही शादी का भी प्लान बना रहा है. महिला तलाकशुदा है और उनके तीन बच्चे भी हैं. महिला के बच्चों की उम्र 30 साल के आसपास है, जबकि उनके बॉयफ्रेंड की उम्र महज 19 साल है.
19 साल के एक लड़के ने 56 साल की बूढ़ी महिला ने सगाई कर ली. हालांकि, लड़का, पहली बार महिला से तब मिला था जब उसकी उम्र 10 साल थी. उम्र में 37 साल के बड़े अंतर के बावजूद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. फिर वे लोग रिलेशनशिप में आ गए.
मामला थाईलैंड के नखोन प्रांत का है. 19 साल के वुथिचाई चैंटराज और 56 की जनला नामुआंगरक एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे. जनला का तलाक हो चुका था और वह अकेले रहती थीं. इसलिए घरेलू काम में मदद के लिए वह वुथिचाई को अपने घर बुला लिया करती थीं.
घर के काम में हाथ बंटाते-बंटाते जनला और वुथिचाई के बीच पक्की दोस्ती हो गई. अब तो उनके रिलेशनशिप को भी दो साल हो चुके हैं. वे लोग डेट के लिए शहर के फेमस जगहों और रेस्टोरेंट्स में जाते रहते हैं. कपल ने कहा कि उम्र में 37 साल के अंतर से उन्हें फर्क नहीं पड़ता है. पब्लिक के बीच किस करने और हाथ पकड़ने में भी उन दोनों कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती है.
'मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं'
रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए वुथिचाई ने कहा- मैं 2 साल से जनला के साथ हूं. जीवन में ऐसा पहली बार है कि मैं किसी की जिंदगी को आरामदायक बनाना चाहता हूं. वह बहुत मेहनती और ईमानदार है. मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं.
जनला तलाकशुदा हैं. पूर्व पति के साथ 20 साल तक रही थीं. उन दोनों के तीन बच्चे हैं. जनला के बच्चों की उम्र 30 साल के आसपास है. हालांकि, अब वुथिचाई के साथ जनला दूसरी शादी का प्लान बना रही हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












