
'घरेलू मामलों में हस्तक्षेप...', दलाई लामा के सपोर्ट में बोले रिजिजू तो चीन को लगी मिर्ची, कह दी ये बात
AajTak
नए दलाई लामा को लेकर किरण रिजीजू ने कहा था कि नए लामा का चुनाव दलाई लामा के इच्छानुसार ही होना चाहिए. उनकी इस टिप्पणी से चीन चिढ़ गया है और उसने कहा है कि तिब्बत के मामले में बोलते हुए भारत को सावधानी बरतने की जरूरत है.
चीन ने शुक्रवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले लामा का फैसला दलाई लामा को अपने इच्छानुसार करना चाहिए. चीन ने भारत से तिब्बत संबंधी मुद्दों पर सावधानी बरतने का आग्रह किया ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर इसका असर न हो.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने रिजिजू की टिप्पणियों पर एक सवाल का जवाब देते हुए मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि 14वें दलाई लामा की चीन विरोधी अलगाववादी प्रकृति के बारे में भारत को जानकारी होनी चाहिए और शिजांग (तिब्बत) से संबंधित मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए. चीन तिब्बत को शिजांग कहता है.
माओ ने कहा कि भारत को अपने शब्दों और कामों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर चीन के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत को चीन-भारत संबंधों के सुधार और विकास में रुकावट डालने से बचना चाहिए.
क्या कहा था मंत्री रिजिजू ने?
रिजिजू ने गुरुवार को कहा था कि दलाई लामा के अवतार पर निर्णय स्थापित संस्था और तिब्बती बौद्धों के नेता यानी दलाई लामा की तरफ से ही लिया जाना चाहिए, किसी और के द्वारा नहीं. दलाई लामा की अपने उत्तराधिकार को लेकर टिप्पणी के बाद यह किसी भारतीय नेता की पहली प्रतिक्रिया थी.
बुधवार को तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा था कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी और केवल गादेन फोडरंग ट्रस्ट- जिसकी स्थापना 2015 में उनके ऑफिस ने की थी, को ही उनके भावी पुनर्जन्म को मान्यता देने का अधिकार होगा.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







