
घने जंगलों में स्नाइपर से नक्सलियों की घेराबंदी, कोबरा कमांडो का बड़ा एक्शन प्लान
AajTak
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खात्मे के लिए घने जंगलों में स्नाइपर तैनात किए हैं. कोबरा कमांडो अब फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस से नक्सलियों को सीधे निशाना बना रहे हैं. आधुनिक माइंस प्रोटेक्टेड व्हीकल्स और सटीक रणनीति से नक्सलियों का प्रभाव तेजी से घट रहा है.
नक्सलियों के गढ़ में घुसकर उन्हें वहीं पर ढेर करने का बड़ा प्लान सुरक्षा बलों ने तैयार किया है. इसी क्रम में नक्सलियों के काल इस समय CRPF के कोबरा कमांडो बन रहे हैं. सूत्रों ने बताया है कि हर ऑपरेशन और फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस पर घातक कोबरा के स्नाइपर तैनात किए गए हैं. कोबरा कमांडो को स्नाइपर राइफल देने के पीछे का मकसद यह है कि नक्सली जिस तरीके से छिपकर वार करते हैं, उन पर सीधे दूर से निशाना लगाया जा सके. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक बैठक में आदेश दिए गए, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
यह भी पढ़ें: शादी से पहले नक्सलियों की जबरन करवाई जाती है नसबंदी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे!
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस जहां-जहां नक्सलियों के गढ़ में बनाए जा रहे हैं, वहां हर जगह स्नाइपर राइफल के साथ प्रशिक्षित जवानों को तैनात किया जाएगा, ताकि नक्सलियों पर सटीक निशाना लगाया जा सके.
इसके साथ ही सूत्रों ने जानकारी दी है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को 'मेक इन इंडिया' के तहत खास तरीके का माइंस प्रोटेक्टेड व्हीकल दिया गया है. यह व्हीकल ऑल-वेदर टेरेन में चल सकती है. इस व्हीकल के जरिए जवान एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं. पूरी तरह से बुलेटप्रूफ इस माइंस प्रोटेक्टेड व्हीकल पर 100 किलो तक का IED धमाका भी असर नहीं डालता.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
अगर नक्सली इलाकों की बात करें तो 2012 में जहां 36 जिले नक्सल प्रभावित थे, 2024 में यह संख्या घटकर केवल 12 जिले रह गई है. नक्सली घटनाएं, जो 2013 में 76 जिलों के 330 पुलिस स्टेशनों में होती थीं, 2024 के सितंबर तक घटकर केवल 31 जिलों के 104 पुलिस स्टेशनों तक सिमट गई हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









