
घने कोहरे के बीच हुई दिल्ली-NCR वालों की सुबह, जीरो हुई विजिबिलिटी, एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जबकि प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हवाई यात्राएं प्रभावित हुई हैं, एयरलाइंस और एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात से कोहरे का कहर जारी है. राजधानी और आस-पास इलाके में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, क्योंकि पूरे इलाके में घने कोहरे की चादर छा गई है. घने कोहरे और बढ़ती ठंड के बीच एनसीआर में प्रदूषण का स्तर पर खतरनाक रूप ले रहा है. इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पूरे नॉर्थ इंडिया में कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली की हवा की क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई, और फिर से 'बहुत खराब' कैटेगरी में आ गई, शहर का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 390 रिकॉर्ड किया गया.
यूपी से हिमाचल तक अलर्ट...
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में ठंड की स्थिति के बीच घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात और सुबह के शुरुआती घंटों में घना कोहरा बने रहने की उम्मीद है. कम विजिबिलिटी और हवा की कम गति से प्रदूषक ज़मीन के करीब फंस सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










