
'घटिया दवाओं को तुरंत लें वापस',... सतर्कता विभाग ने स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र
AajTak
दिल्ली सतर्कता विभाग ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को युद्धस्तर पर घटिया दवाओं को तुरंत वापस लेने के लिए पत्र लिखा है. उन्हें यह भी सलाह दी गई है कि अब से इनमें से कोई भी दवा मरीजों को नहीं दी जानी चाहिए. इन आपूर्तिकर्ता कंपनियों को आगे कोई भुगतान नहीं किया जाना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी अस्पतालों में खराब गुणवत्ता की दवा सप्लाई का मामला सामने आया था. इस मामले में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चिंता जताई थी. अब इस मामले में सतर्कता विभाग ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सरकार अस्पतालों में सप्लाई की गई घटिया दवाओं को वापस लेने के लिए पत्र लिखा है.
बता दें कि, दिल्ली सतर्कता विभाग ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को युद्धस्तर पर घटिया दवाओं को तुरंत वापस लेने के लिए पत्र लिखा है. उन्हें यह भी सलाह दी गई है कि अब से इनमें से कोई भी दवा मरीजों को नहीं दी जानी चाहिए. इन आपूर्तिकर्ता कंपनियों को आगे कोई भुगतान नहीं किया जाना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्हें इन दवाओं की खरीद से संबंधित सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेने और 26 दिसंबर तक उनकी मूल प्रतियां उपलब्ध कराने की भी सलाह दी गई है.
बता दें कि, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जा रही खराब गुणवत्ता की दवाओं की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की थी. मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में, एलजी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि निजी और सरकारी लैब में टेस्ट की गई ये दवाएं अच्छी गुणवत्ता की नहीं निकलीं. उन्होंने कहा कि ये दवाएं दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लाखों मरीजों को दी जा रही हैं और संभवत: मोहल्ला क्लीनिकों में भी इनकी आपूर्ति की जा रही है. वीके सक्सेना ने इन दवाओं की खरीद के लिए भारी-भरखम बजट खर्च किए जानें पर चिंता व्यक्त की थी और आरोप लगाया कि इसमें अन्य राज्यों के आपूर्तिकर्ता और निर्माता शामिल हो सकते हैं.
उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को लिखे अपने पत्र में घटिया दवाओं के मामले पर सतर्कता निदेशालय की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि सरकारी प्रयोगशालाओं को भेजे गए 43 नमूनों में से 3 गुणवत्ता परीक्षण में विफल रहे, जबकि 12 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. निजी प्रयोगशालाओं को भेजे गए अन्य 43 नमूनों में से पांच नमूने गुणवत्ता मानकों का पालन करने में विफल रहे और 38 नमूने मानक गुणवत्ता के पाए गए थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









