
घटती आबादी से चिंतित चीन, शादी और प्रेग्नेंसी को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च करेगा पायलट प्रोजेक्ट
AajTak
कभी वन चाइल्ड पॉलिसी को प्रमोट करने वाला चीन आज जन्मदर को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहा है. चीन जल्द ही एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले कपल्स को कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.
तेजी से घटती आबादी ने चीन की सरकार को चिंता में डाल दिया है. शादी और प्रेग्नेंसी को प्रमोट करने के लिए चीन में नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. इसी क्रम में अब चीन 20 से ज्यादा शहरों में एक साथ पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहा है. इस प्रोजेक्ट का मकसद लोगों को शादी और बच्चे पैदा करने के लिए प्रमोट करना है.
चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तहत कई योजनाएं चलाई जाएंगी. ताकी ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले माता-पिता को प्रोत्साहित करते हुए उनकी जिम्मेदारियां कम की जा सकें. इस प्रोजेक्ट के लिए चीन के हेबेई प्रांत के मैन्युफैक्चरिंग हब ग्वांगझू और हान्डान को भी शामिल किया गया है.
प्रोत्साहित करने के लिए दी जाएगी सब्सिडी
चीन की सरकार का मानना है कि शादी और बच्चे पैदा करने के लिए युवाओं का मार्गदर्शन करने की जरूरत है. चीन के जनसंख्या विभाग के कर्मचारी हे याफू ने बताया कि लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए तीसरा बच्चा होने पर आवास सब्सिडी, एजुकेशन सब्सिडी सहित कई दूसरी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.
चीन को हटानी पड़ी 'वन चाइल्ड पॉलिसी'
बता दें कि चीन ने 1980 से 2015 तक सख्ती से 'वन चाइल्ड पॉलिसी' लागू की थी. इसका असर यह हुआ कि जनसंख्या के मामले में भारत, चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया. इस घटना ने चीन की सरकार को चिंता में डाल दिया और अब वहां बच्चे पैदा करने की लिमिट बढ़ाकर तीन बच्चों तक कर दी गई है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.










