
ग्वालियरः सिंधिया के जय विलास पैलेस में चोरों ने की सेंधमारी, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
ग्वालियर का जय विलास पैलेस ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुश्तैनी महल है. जय विलास पैलेस 12 लाख वर्गफीट से भी ज्यादा बड़ा है. इस सुंदर शाही महल की कीमत करीब 4,000 करोड़ रुपये है. महल में 400 से अधिक कमरे हैं.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस में चोरों ने सेंधमारी की है. सिंधिया ग्वालियर प्रवास के समय अपने परिवार के साथ इसी महल में रहते हैं जहां हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है. अति सुरक्षित माने जाने वाले जयविलास पैलेस में सेंधमारी की जानकारी मिलने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जयविलास पैलेस के उस हिस्से से फिंगरप्रिंट और जरूरी साक्ष्य जब्त कर लिए हैं जहां सेंधमारी होना बताया गया है. इसके अलावा स्निफर डॉग की मदद भी ली जा रही है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











