
ग्लैमरस अंदाज, ब्यूटी पार्लर और इंस्टाग्राम रील्स... कौन है खुशनुमा उर्फ नेहा, जो गैंगस्टर बॉबी कबूतर की बनी मददगार
AajTak
इंस्टाग्राम पर रील्स... ब्यूटी पार्लर की चमक-दमक... और दूसरी तरफ जरायम की स्याह दुनिया. खुशनुमा उर्फ नेहा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अरेस्ट किया है. वह कुख्यात शार्पशूटर बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है. पुलिस का दावा है कि फरारी के सालों में बॉबी की सबसे भरोसेमंद कड़ी वही थी. जानिये खुशनुमा उर्फ नेहा की पूरी कहानी...
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात शार्पशूटर महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर को गिरफ्तार करने के साथ उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी पकड़ लिया है. पुलिस के मुताबिक, खुशनुमा पिछले कई सालों से फरार चल रहे बॉबी की मदद कर रही थी और गैंग मेंबर्स के बीच संपर्क साधने की अहम कड़ी बनी हुई थी. लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गठजोड़ से जुड़े इस गैंग में महिलाओं की बढ़ती भूमिका ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है.
शार्पशूटर महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर के साथ दो अन्य पुरुष और एक महिला गिरफ्तार हुई है, यह महिला थी खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा, जो बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है. दरअसल, 45 वर्षीय महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर का नाम दिल्ली की अपराध फाइलों में करीब एक दशक से दर्ज था. पूर्वोत्तर दिल्ली के चौहान बांगर इलाके में कबूतर पालने के शौक के कारण उसे 'बॉबी कबूतर' कहा जाने लगा- और यही नाम बाद में गैंग की दुनिया में उसकी पहचान बन गया.
यह भी पढ़ें: कमर में पिस्टल लेकर चलती थी... कई मर्डर और शराब तस्करी के आरोप, पटना से पकड़ी गई लेडी डॉन
पुलिस के मुताबिक, वह कम से कम छह हत्या मामलों में वांछित था. 16 दिसंबर 2025 को जाफराबाद में दो भाइयों- फजील और नदीम की हत्या के मामले में वह मुख्य शूटरों में शामिल था. स्कूटर सवार दोनों भाइयों पर 48 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से 35 गोलियां उन्हें लगीं. एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा.
जांच एजेंसियां उसे 2022 में पंजाबी सिंगर-रैपर सिद्धू मूसेवाली की हत्या से जुड़े घटनाक्रम में भी संदिग्ध मानती हैं. आरोप है कि उसने वारदात से पहले मूसेवाला की रेकी की थी. हथियारों की सप्लाई को लेकर भी उसकी भूमिका की जांच चल रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







