
ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा
AajTak
ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में वक्फ, ऐतिहासिक मस्जिदों की सुरक्षा और योजनाओं की बहाली जैसे विषय उठाए गए.
देश में समावेशी विकास और सामाजिक संवाद को लेकर एक अहम पहल के तहत ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, सामाजिक विकास और समुदाय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
सामस्था केरल जमीय्यतुल उलमा के महासचिव शेख अबूबकर अहमद के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. बैठक के दौरान समावेशी विकास, मानव विकास को आर्थिक प्रगति के साथ संतुलित करने और समाज के कमजोर वर्गों को अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें: 'कई देश भारत के साथ व्यापार साझेदारी को उत्सुक...', बोले PM मोदी, बजट पर भी की बात
प्रधानमंत्री ने जमीय्यतुल उलमा और जामिया मरकज द्वारा शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल समाज को सशक्त बनाती हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सकारात्मक छवि को भी मजबूत करती हैं.
निर्दोष लोगों को न्याय सुनिश्चित करने की अपील
बैठक में वक्फ से जुड़े मुद्दों, ऐतिहासिक मस्जिदों की सुरक्षा और अल्पसंख्यक शैक्षिक कल्याण योजनाओं की बहाली का मुद्दा भी उठाया गया. प्रतिनिधिमंडल ने निर्दोष लोगों को न्याय सुनिश्चित करने, इस्लामी संस्थानों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने का सुझाव भी रखा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







