
ग्रेटर नोएडा: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुई महिला की मौत, दो गिरफ्तार
AajTak
झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से महिला की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जेवर इलाके के कस्बे में रहने वाली 29 साल की रेखा को 31 मार्च को उसके परिजन इलाज के लिए जेवर के डॉक्टर राजेंद्र के क्लीनिक लेकर गए थे. जहां पर डॉक्टर राजेंद्र और उसके कंपाउंडर ने महिला को इंजेक्शन लगाया और जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई. फिर इलाजे के लिए उसे कैलाश अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर जेवर में सड़क पर जाम लगा दिया. इस मामले में मृतका के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर राजेंद्र और उसके सहयोगी कैलाश, हरि, सुखदेव, दीपक, गुंजन, हरिओम के खिलाफ थाना जेवर में मुकदमा दर्ज कराया है.
परिजनों के इस हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है और मामले की जांच जारी है. बता दें कि नोएडा में पिछले साल भी इस तरह की खबर सामने आती रही हैं. जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने लगातार गलत इलाज किया जिससे कोविड पॉजिटिव की मौत हो गई थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









