
ग्रीनलैंड, क्यूबा या कोलंबिया? वेनेजुएला के बाद US का अगला टारगेट कौन, ट्रंप ने खोले पत्ते
AajTak
वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की मांग दोहराई, कोलंबिया को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी और क्यूबा सरकार को चेतावनी दी. इन बयानों से साफ है कि अमेरिका पश्चिमी गोलार्ध में अपनी भूमिका और प्रभाव को और आक्रामक तरीके से बढ़ाना चाहता है.
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के ठीक एक दिन बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी गोलार्ध में स्थित देशों को लेकर और ज्यादा आक्रामक रुख दिखाया है. ट्रंप के ताजा बयानों से साफ संकेत मिल रहा है कि निकोलस मादुरो को हटाने के बाद अमेरिका इस पूरे इलाके में अपनी ताकत और प्रभाव बढ़ाने के मूड में है.
ट्रंप ने एक बार फिर डेनमार्क के अधीन ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड इस समय अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वहां रूसी और चीनी जहाजों की गतिविधि बढ़ रही है. ट्रंप का दावा है कि डेनमार्क ग्रीनलैंड की सुरक्षा ठीक से नहीं कर पा रहा है. फ्लोरिडा से वॉशिंगटन लौटते समय ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड रणनीतिक रूप से इतना जरूरी है कि अमेरिका इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला पर अचानक हमला कर ट्रंप ने रूस-चीन को दे दिया बड़ा मैसेज! भारत पर क्या होगा असर
इतना ही नहीं, ट्रंप ने कोलंबिया को लेकर भी सख्त चेतावनी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कोलंबिया वैश्विक कोकीन कारोबार में बड़ी भूमिका निभा रहा है और अगर हालात नहीं बदले, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई पर भी विचार कर सकता है. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार इस समय "गंभीर मुश्किलों" में है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिका वहां भी दबाव बढ़ा सकता है.
वेनेजुएला के बाद अब अगला निशाना कौन?
इन बयानों से दोस्त और विरोधी, दोनों ही देशों में बेचैनी बढ़ गई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सवाल उठने लगा है कि वेनेजुएला के बाद अब अमेरिका का अगला निशाना कौन सा देश होगा. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि वेनेजुएला में की गई कार्रवाई से ग्रीनलैंड को खुद समझ जाना चाहिए कि अमेरिका क्या संदेश देना चाहता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







