
ग्रीनलैंड के पास ऐसा क्या है? जिसे हर कीमत पर हासिल करना चाहते हैं ट्रंप, अब दिया ये बयान!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर हर कीमत पर कब्जा करना चाहते हैं. उनका कहना है कि अमेरिकी सिक्योरिटी के लिए ग्रीनलैंड बहुत इम्पोर्टेंट है, लेकिन यह सिर्फ नेशनल सिक्योरिटी का ही मामला नहीं दिखाई देता है.
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर कब्जा के बाद अब अमेरिका ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहता है, जिसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. ग्रीनलैंड पर कब्जा को लेकर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लेविट ने इसे अमेरिकी सुरक्षा के लिए अहम बताया था और कहा था कि उनकी सरकार इसे हासिल करने के तरीके तलाश रही है, जिसमें सैन्य बल भी शामिल है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कई बार कर चुके हैं. उनके नए बयान ने सरगर्मी और भी बढ़ा दी है. ट्रंप ने खुले तौर पर कहा है कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड को 'आसान तरीके' से हासिल नहीं कर पाया, तो 'मुश्किल तरीका' अपनाएगा. ट्रंप ने आगे कहा कि वैसे मैं डेनमार्क का फैन हूं, वे मेरे साथ अच्छे रहे हैं.
ट्रंप ने कई बार यह कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड जरूरी है. वहां पर रूसी और चीनी जहाजों की मौजूदगी चिंता की बात है और वे ग्रीनलैंड को चीन और रूस का पडोसी मुल्क नहीं बनने देना चाहते. इस कारण वे जल्द से जल्द इसपर कब्जा करेंगे. लेकिन सवाल उठता है कि क्या सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा का ही मामल है या फिर ग्रीनलैंड के पास मौजूद बेसकीमती चीजें ट्रंप के आंखों में जम गया है? आइए जानने हैं ग्रीनलैंड के पास क्या-क्या है और अमेरिका इसपर कब्जा क्यों चाहता है?
राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला सबसे बड़ा कारण राष्ट्रीय सुरक्षा का दिखाई देता है. यह लोकेशन अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की रीढ़ है. यह नॉर्थ पोल के सबसे नजदीक सैन्य ठिकानों में से एक है, जो आर्कटिक सर्कल में अमेरिका की सिक्योरिटी को और मजबूत कर सकता है. यहीं पर अमेरिका का 'पिटुफिक स्पेस बेस' भी है, जो आसमान से आने वाली मिसाइल, स्पेस सर्विलांस की जानकारी देता है. यह लोकेशन अमेरिका को रूस, यूरोप और चीन के नजदीक लेकर आता है. ऐसे में अगर अमेरिका का इसपर पूरी तरह से कंट्रोल होगा तो रूस और चीन जैसे देशों की गतिविधियों पर नजर रख पाएगा.
आधुनिक खजानों से भरा है ग्रीनलैंड ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का इरादा सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला नहीं लगता, क्योंकि यहां पर ढेर सारे आधुनिक खजाने हैं, जो अमेरिका की आज की जरूरत भी है. ग्रीनलैंड के पास रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REEs) है, जिसके मिलने के बाद अमेरिका को चीन पर निर्भर नहीं रहने पड़ेगा, क्योंकि चीन रेयर अर्थ का 90 फीसदी तक हिस्सा कंर्टोल करता है. इसके अलावा, ग्रीनलैंड के पास यूरेनियम है, जिसका आयात अमेरिका अभी रूस से करता है. ग्रीनलैंड के पास लिथियम, कोबाल्ट, निकेल, तेल और गैस भी बड़ी मात्रा में है.
अमेरिका के लिए नया ट्रेड रूट क्लाइमेट चेंज के कारण आर्कटिक में नई शिपिंग रास्ते खुल रहे हैं, जो एशिया-यूरोप और अमेरिका के बीच हजारो किलोमीटर की दूरी को कम कर देगा. रास्ता छोटा होने से व्यापार लागत कम हो सकता है. बर्फ पिघलने से नए रास्ते को 'आर्कटिक सिल्क रोड' कहा जा रहा है. इन रास्तों पर जिसका कंट्रोल होगा, वह ग्लोबल ट्रेड पर असर डाल सकता है. ग्रीनलैंड इन रास्तों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेस है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






