
ग्राहकों से सर्विस चार्ज लिया तो खैर नहीं! रेस्टोरेंट्स पर लगा भारी जुर्माना, आप भी जान लें नियम
AajTak
CCPA ने रेस्टोरेंट की ओर से अनिवार्य रूप से सर्विस चार्ज वसूलने को उपभोक्ता कानून के खिलाफ बताते हुए देशभर के 27 रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की है. यह कदम दिल्ली हाई कोर्ट के 28 मार्च 2025 के फैसले के बाद उठाया गया, जिसमें जबरन सर्विस चार्ज लेने को गैरकानूनी करार दिया गया था. CCPA की गाइडलाइंस के मुताबिक सर्विस चार्ज बिल में अपने आप नहीं जोड़ा जा सकता, यह पूरी तरह स्वैच्छिक है और इस पर जीएसटी भी नहीं लगेगा.
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी CCPA ने रेस्टोरेंट की ओर से अनिवार्य रूप से सर्विस चार्ज वसूलने को उपभोक्ता कानून का उल्लंघन बताया है. CCPA ने देशभर के 27 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है. यह कदम उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत 'अनुचित व्यापार व्यवहार' (unfair trade practices) को लेकर उठाया गया है.
CCPA की यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के 28 मार्च 2025 के फैसले के बाद की गई है, जिसमें कोर्ट ने साफ कहा था कि रेस्टोरेंट की ओर से जबरन सर्विस चार्ज लेना कानून के खिलाफ है. कोर्ट ने CCPA के 4 जुलाई 2022 को जारी दिशानिर्देशों को सही ठहराते हुए कहा कि सभी होटल और रेस्टोरेंट को इनका पालन करना जरूरी है.
क्या कहती हैं CCPA की गाइडलाइंस
दिशानिर्देशों के मुताबिक कोई भी रेस्टोरेंट या होटल बिल में अपने आप सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकता. सर्विस चार्ज किसी और नाम से भी नहीं लिया जा सकता. ग्राहक को सर्विस चार्ज देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता और साफ बताया जाना चाहिए कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक है. सर्विस चार्ज न देने पर किसी ग्राहक को सेवा से वंचित नहीं किया जा सकता और इस चार्ज पर जीएसटी भी नहीं लगाया जा सकता.
रेस्टोरेंट्स पर लगा भारी जुर्माना
जांच में पाया गया कि पटना का कैफे ब्लू बॉटल और मुंबई का चाइना गेट रेस्टोरेंट डिफॉल्ट रूप से 10 फीसदी सर्विस चार्ज जोड़ रहे थे. यह शिकायतें नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर बिलों के साथ दर्ज कराई गई थीं. कैफे ब्लू बॉटल को ग्राहक को पूरा सर्विस चार्ज वापस करने, तुरंत यह प्रैक्टिस बंद करने और 30 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






