
ग्राम प्रधानों से लेकर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों तक, लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए ये 1800 स्पेशल गेस्ट
AajTak
77वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों से लेकर सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए नियोजित निर्माण श्रमिकों तक, लगभग 1,800 स्पेशल गेस्ट पहुंचे. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भी कि आज हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र, विविधता है और यह 'त्रिवेणी' (तीन कारक) भारत के हर सपने को साकार करने की क्षमता रखती है.
देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से 10वीं बार तिरंगा फहराया. इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों से लेकर सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए नियोजित निर्माण श्रमिकों तक, लगभग 1,800 स्पेशल गेस्ट पहुंचे. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों और किराना विक्रेताओं के योगदान की भी सराहना की. उन्होंने कहा, 'आज हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र, विविधता है और यह 'त्रिवेणी' (तीन कारक) भारत के हर सपने को साकार करने की क्षमता रखती है.'
इन विशेष अतिथियों में 660 से ज्यादा जीवंत गांवों के 400 से ज्यादा सरपंच शामिल थे. इनमें किसान-उत्पादक संगठन योजना से 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी शामिल थे.
इस कार्यक्रम में नए संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना के 50 श्रम योगी, 50 खादी कार्यकर्ता, जो सीमा सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना के निर्माण में शामिल हैं, साथ ही 50 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे भी शामिल रहे.
शिक्षकों को मिला सम्मान
दिल्ली के सुब्रतो पार्क स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट में गणित के प्रोफेसर राहुल सोफत विशेष आमंत्रित लोगों में से थे. समारोह समाप्त होने के तुरंत बाद उन्होंने समाचार एजेंसी को बताया, 'मैं सीबीएसई, एमओई (शिक्षा मंत्रालय), पीएमओ को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष आमंत्रित के रूप में यहां आने का अवसर दिया. हम प्रधानमंत्री को इतने करीब से देख पाए कि हमने लगभग उनसे हाथ ही मिला लिया. लाल किला समारोह में यह मेरा पहला मौका है... सीबीएसई से लगभग 25 शिक्षक आए हैं.'
सोफत ने कहा, 'यह पल मैं हमेशा याद रखूंगा.' उनकी पत्नी निशि भी उनके साथ थीं और उन्होंने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, 'एक शिक्षक की पत्नी होना सम्मान की बात है. मैं पहली बार शिक्षकों को ऐसा सम्मान देते हुए देख रही हूं. यह बहुत अच्छा अनुभव था.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







