ग्राउंड रिपोर्ट: श्रीनगर की मशहूर डल झील में सीआरपीएफ कमांडो की स्पेशल ड्रिल
AajTak
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 22 मई से 24 मई तक जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक होने वाली है और इससे पहले श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. श्रीनगर की मशहूर डल झील में सीआरपीएफ कमांडो में स्पेशल ड्रिल किया. खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीमा पार से आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है. इसे देखते हुए श्रीनगर में सुरक्षा सख्त कर दी गई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











