
ग्राउंड रिपोर्ट: लेबनान में हेल्थ इमरजेंसी, सिर्फ जंग में जख्मी लड़ाकों का ही हो रहा इलाज
AajTak
इजरायल की नवीनतम कार्रवाइयों से संकेत मिलता है कि उसका लेबनान में हिज्बुल्लाह और यमन में हूती सहित इस क्षेत्र में ईरान समर्थित अन्य मिलिशिया संगठनों के खिलाफ अपने हमले को धीमा करने का कोई इरादा नहीं है. इजरायल ने लेबनान की सीमावर्ती गांवों में जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके निशाने पर हिज्बुल्लाह के ठिकाने हैं.
ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेता हसन नसरल्लाह और कई अन्य कमांडरों की हत्या के बाद भी इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के इलाकों पर हमला जारी रखा है. लेबनानी सरकार के दावों की मानें तो इजरायली हमले में अब तक उसके 1000 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है और लाखों लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
इजरायली हवाई हमलों के कारण हताहतों की संख्या में वृद्धि के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है. आजतक के संवाददाता अशरफ वानी लेबनान में ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं और लगातार वहां के हालातों पर अपडेट दे रहे हैं. वह दक्षिणी बेरूत के बाहरी इलाके में स्थित रफीक हरीरी यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल पहुंचे और बताया कि डॉक्टर हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालातों से कैसे निपट रहे हैं.
घायल मरीजों से पटे दक्षिणी बेरूत के अस्पताल
आजतक से बात करते हुए रफीक हरीरी यूनिवर्सिटी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जिहाद सादेह ने कहा, 'आज हवाई हमलों में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं. कइयों को हल्की चोटें आई हैं, कई गंभीर हैं और इनमें से कुछ अपने अंग भी गवा सकते हैं. यह एक युद्ध है, एक वास्तविक युद्ध है.' डॉक्टर जिहाद सादेह ने इजराइल द्वारा किए गए अंधाधुंध हवाई हमलों के बारे में भी बात की, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे.
यह भी पढ़ें: इजरायली हमले के बाद पसीना पोंछता दिखा हिज्बुल्लाह का नेता, बोला- 'इजरायल के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे'
डॉ. सादेह ने कहा, 'उन्हें (इजरायल) कोई परवाह नहीं है, चाहे हिज्बुल्लाह के एक सदस्य के बदले 100-150 आम नागरिकों की जान क्यों न चली जाए.' मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद डॉ. सादेह ने कहा कि उनकी टीम इस स्थिति से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार है. उन्होंने 1976 की शुरुआत से शुरू हुए इजरायली हमलों और उसके बाद के युद्धों के बाद से प्राप्त अनुभव को ध्यान में रखते हुए कहा, 'हमें ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए बहुत अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है.'

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









