
ग्राउंड रिपोर्ट: नसरल्लाह की मौत के बाद सुलग रहा मिडिल ईस्ट, इजरायल-हिज्बुल्लाह जंग का क्या होगा अंजाम?
AajTak
Israel-Hezbollah War: इजरायल ने लेबनान में अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक करके हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया. उसके बाद पूरे लेबनान और बेरूत में तनाव की स्थिती बनी हुई है. क्या इजरायल और लेबनान के बीच शुरू हुआ युद्ध दुनिया को वर्ल्ड वॉर की ओर धकेल सकता है? देखें ये स्पेशल एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











