
ग्राउंड रिपोर्ट: दो दिनों में छह मिसाइल हमले, खेत में दिख गड्ढे... पाकिस्तान के निशाने पर अमृतसर
AajTak
सात और आठ मई को पाकिस्तान ने अमृतसर, गुरुदासपुर, जालंधर और पठानकोट को निशाना बनाने की कोशिश की. एक दर्जन से ज्यादा मिसाइल और एक दर्जन ड्रोन जो संवेदनशील इलाकों पर बारूद बरसाने आए थे, सभी को एयरफोर्स ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया.
पाकिस्तान लगातार भारत के अलग-अलग सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. अमृतसर को खासतौर से निशाना बनाया जा रहा है, जो पाकिस्तान की सीमा से जुड़ा हुआ है. पिछले दो दिनों में पाकिस्तान ने कम से कम छह बार मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है लेकिन भारत ने उसके सभी हमलों को नाकामयाब कर दिया है.
अमृतसर में मिसाइल से हुए विस्फोट की तस्वीर कल रात पूरे देश ने देखी. अगर समय रहते भारतीय एयरफोर्स ने इसे निष्क्रिय नहीं किया होता तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी. धमाका ऐसा था कि लगभाग डेढ़ किलोमीटर तक इसकी आवाज लोगों को सुनाई दी.
लोगों को लगा आसमान से गिरी बिजली
जिन लोगों ने इसे गिरते देखा उनको पहले लगा कि आसमान से बिजली गिरी लेकिन तेज धमाके से सबको समझ में आ गया कि ये हरकत पाकिस्तान की है. दरअसल अमृतसर एक संवेदनशील इलाका और इसी वजह से पाकिस्तान की नजर आसपास के इलाकों पर है.
सात और आठ मई को पाकिस्तान ने अमृतसर, गुरुदासपुर, जालंधर और पठानकोट को निशाना बनाने की कोशिश की. एक दर्जन से ज्यादा मिसाइल और एक दर्जन ड्रोन जो संवेदनशील इलाकों पर बारूद बरसाने आए थे, सभी को एयरफोर्स ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












