
ग्राउंड रिपोर्टः 'अपनी जान बचाने के लिए जा रहे हैं...', हिंसा के बाद बीरभूम से पलायन शुरू, 3 दिन में ममता देंगी रिपोर्ट
AajTak
West Bengal Latest News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में कुछ मकानों में लगी आग में आठ लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बीरभूम की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बीजेपी के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस नेता भादू शेख (Birbhum TCM Leader Murder) की हत्या के बाद आठ लोगों को जिंदा जलाने के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है. बीरभूम जिले के बागुटी गांव में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है. हिंसा और आगजनी की घटना के बाद लोग घरों को छोड़कर जा रहे हैं. लोगों के मन में डर है कि कहीं दोबारा ऐसी घटना हुई तो वो जिंदा बचेंगे भी या नहीं.
घटना के बाद आज तक ग्राउंड पर पहुंचा है और वहां के हालात जानने की कोशिश की है. इस घटना के बाद भादू शेख के भाई नूर अली गांव से जाने की तैयारी कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस नेता भादू शेख की हत्या के बाद आगजनी की घटना जिस स्थान पर हुई है नूर अली का घर उसके ठीक सामने है. आज तक के साथ बातचीत करते हुए नूर अली ने कहा, 'मेरे भाई को कल मार दिया गया था, एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेरे परिवार में महिलाएं हैं. मैं यहां डर के साए में नहीं रह सकता. मैंने परिवार के सदस्यों को खो दिया है. मैं अपने परिवार के साथ बाहर जा रहा हूं.'
क्या हुआ था पिछली रात... घर और परिवार का बचा हुआ समेटते हुए जब नूर अली से पूछा गया कि सोमवार की रात को आखिरकार गांव में हुआ क्या था? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, कल रात को क्या हुआ, कैसे हुए इसके बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता है मैं तो अस्पताल में था.
नूर अली के साथ ही भादू शेख के दूर के रिश्तेदार खैरुल भी परिवार को गांव से बाहर निकलने में मदद कर रहे हैं. खैरुल ने अपने परिवार की दुर्दशा के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि वह इस गांव में नहीं रहते हैं, वह सिर्फ परिवार को यहां से निकलने में मदद करने के लिए बाहर आए हैं.
हम अपनी जान बचाने के लिए जा रहे हैं... कंधों पर परिवार के लोगों का सामान उठाए खैरुल ने कहा, 'हम अपनी जान बचाने के लिए जा रहे हैं. पुलिस ने हमें जाने के लिए कहा है. इन सबके पीछे तृणमूल कांग्रेस के भीतर एक प्रतिद्वंद्वी धड़े का हाथ है. कल रात को जो कुछ भी हुआ उसे रोकने के लिए पुलिस कुछ भी नहीं कर पाई.'
बता दें कि बीरभूम में हुई इस घटना के बाद बीजेपी ने सीबीआई जांच की मांग की है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA on Birbhum Violence) ने इस मामले में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Govt) से रिपोर्ट मांगी है. इसके अलावा जल्द ही केंद्र की एक फैक्ट फाइंडिंड टीम भी घटनास्थल का दौरा करेगी. वहीं, बीजेपी ने इस घटना पर एक 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी जल्द ही हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेगी और एक रिपोर्ट बनाएगी. बीजेपी की 5 सदस्यीय कमेटी रिपोर्ट बनाने के बाद इसे जेपी नड्डा को सौंपेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











