
ग्राउंड अटैक की जगह सर्जिकल स्ट्राइक का रास्ता, गाजा में घुसकर चुन-चुनकर हमास के ठिकाने खत्म कर रही इजरायली सेना, 10 तस्वीरें
AajTak
हमास के खात्मे के लिए मैदान में उतरी इजरायल की सेना ने अपने युद्ध की रणनीति चेंज कर दी है. इजरायल की सेना अब गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है. इजरायली सैनिक ने गुरुवार रात उत्तरी गाजा में एंट्री की और हमास के खिलाफ ऑपरेशन चलाया. इस कार्रवाई में हमास के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं, जिसमें रॉकेट लांचर्स, कमांड सेंटर और सुरंग शामिल हैं.
इजरायल और हमास के बीच युद्ध की 21 दिन बाद तस्वीर साफ होने लगी है. हमास के खात्मे की कसम खाकर युद्ध के मैदान में उतरा इजरायल हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है. गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन की चर्चाओं के बीच इजरायल ने वॉर की अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. यही वजह है कि इजरायल अब जमीनी हमले की बजाय भारत की तरह सर्जिकल स्ट्राइक पर जोर दे रहा है. पहले हमास के ठिकानों को चिह्नित किया जा रहा है, उसके बाद ऊपर से बमबारी, रॉकेट और मिसाइलें दागकर तबाही के निशान छोड़े जा रहे हैं.
इजरायल की नई रणनीति से हमास के लड़ाके भी हैरान हैं और छिपकर भागने के लिए नए ठिकानों की तलाश में हैं. हालांकि, यह कारगर साबित नहीं हो रहा है. इजरायल ने हमास के लड़ाकों के साथ हिजबुल्लाह से निपटने के लिए भी ऑपरेशन तेज कर दिया है. इजरायल का कहना है कि गाजा से हमास ने रॉकेट हमले किए हैं, जिससे कई इजरायली नागरिकों को चोटें आई हैं. उसके बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक तेज की है.
'सुरंगें बनाकर छिपे हैं हमास के लड़ाके'
सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि गाजा में हमास के लड़ाके सुरंग बनाकर भी छिपे हैं और इजरायल पर हमले की रणनीति तैयार कर रहे हैं. ये सुरंगें इजरायल के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं. गाजा में हमास का सैकड़ों किलोमीटर लंबा और 80 मीटर तक गहरा सुरंग नेटवर्क है, इनमें अटैक के लिए हथियार, स्मलिंग, जरूरी स्टोरेज की व्यवस्था की गई है. ऐसे में जमीन के नीचे छिपे हमास के लड़ाकों से निपटने के लिए इजरायल के विशेष बलों को बेहद चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में इजरायल को जमीनी हमले को लेकर नए सिरे रणनीति तैयार करनी पड़ी है.
'अब ग्राउंड नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक तेज करेगा इजरायल'
इजरायल ने तय किया है कि अब ग्राउंड नहीं, बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक पर जोर दिया जाएगा. ऐसे में सेना ने पहले हमास के सुरक्षित ठिकानों का पता लगाया है. उसके बाद सिलसिलेबार हमले तेज कर दिए हैं. इजरायली सेना अब सीधे हमला नहीं कर रही है. बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है. इतना ही नहीं, गाजा पट्टी में अब इजरायल अपनी पूरी सेना नहीं घुसा रहा है. बल्कि चिह्नित जगहों पर बम गिराए जा रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









