ग्रहों की चाल में होने जा रहा है 'बड़ा परिवर्तन', हर कोई होगा प्रभावित, कब कौन सा ग्रह करेगा राशि परिवर्तन,जानें
ABP News
December 2021 Calendar: मकर राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के बाद कई और ग्रह भी राशि बदलने जा रहे हैं. इन ग्रहों के बारे में आइए जानते हैं.
December Calendar 2021 : 8 दिसंबर को मकर राशि में शुक्र का प्रवेश हो चुका है. मकर राशि में शनि पहले से ही विराजमान हैं. शुक्र के बाद अब कौन-कौन से ग्रह राशि बदलने की तैयार में हैं, आइए जानते हैं-
धनु राशि में बुध का गोचर (Mercury transit in Sagittarius 2021)बुध ग्रह को सभी ग्रहों में राजकुमार माना गया है. बुध एक सौम्य ग्रह है. जिसका संबंध आपकी वाणी, बिजनेस, लेखन, गणित आदि से है. पंचांग के अनुसार 10 दिसंबर 2021 को प्रात: 5 बजकर 53 मिनट पर धनु राशि में बुध का राशि परिवर्तन होगा. इस राशि में 29 दिसंबर 2021 तक बुध विराजमान रहेंगे.
More Related News