
'गौरव गोगोई और उनके परिवार के PAK से संबंध...', असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की जल्द सबूत सामने लाने का दावा
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से संबंधों का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में जनता के सामने ठोस सबूत पेश किए जाएंगे. गौरव गोगोई ने आरोपों को खारिज कर दिया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जल्द ही जनता के सामने ठोस सबूत पेश करेंगे.
जब मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल बीजेपी के एक वीडियो और ‘पैजान’ शब्द के संदर्भ में सवाल किया गया, जो सीधे तौर पर गौरव गोगोई से जुड़ा माना जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की खबरों से उन्हें कोई परिचय नहीं है. हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गौरव गोगोई और उनके परिवार के पाकिस्तान से संबंध जरूर मौजूद हैं.
हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी दोहराया कि वे पहले भी गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से उनके कथित संबंधों को लेकर आरोप लगा चुके हैं. इसके बाद इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को पिछले साल सितंबर में सौंपी थी.
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जांच एजेंसी ने ऐसे तथ्यों का पता लगाया है जो देश की संप्रभुता से जुड़े गंभीर सवाल उठाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही इस मामले को किसी केंद्रीय एजेंसी के हवाले किया जाएगा ताकि उचित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके.
यह भी पढ़ें: असम चुनाव में पहचान और विकास पर रहेगा फोकस: हिमंत बिस्वा सरमा
दूसरी ओर, गौरव गोगोई ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के आरोप “घटिया फिल्म” जैसे हैं, जिन्हें असम की जनता समझ चुकी है. उनका दावा है कि इस तरह के आरोपों का जनता पर कोई असर नहीं होगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







