
गौतम अडानी की कंपनी बनाएगी स्टील्थ फाइटर जेट, ₹15000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर दांव खेलने की तैयारी
AajTak
अडानी डिफेंस के सीईओ आशीष राजवंशी के मुताबिक, कंपनी भारत की 15000 करोड़ रुपये की स्टील्थ लड़ाकू विमान परियोजना के लिए आवेदन की तैयारी कर रही है.
गौतम अडानी की कंपनी अब फाइटर जेट्स बनाएगी. अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने रक्षा मंत्रालय के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जो भारत की प्रमुख पांचवीं पीढ़ी की स्टील्थ लड़ाकू विमान परियोजना है. कंपनी के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा कि यह प्रोग्राम अभी रुचि पत्र (EoI) के चरण में है और इसे लेकर 30 सितंबर तक प्रतिक्रियाएं देनी हैं.
30 सितंबर तक लगाई जा सकती है बोली
AMCA स्टील्थ जेट परियोजना के लिए बोली लगाने की लास्ट डेट 30 सितंबर है और अडानी डिफेंस ने इसमें अपनी रुचि की पुष्टि की है. राजवंशी के मुताबिक, एएमसीए का प्रोजेक्ट 10 साल के डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसके तहत पहला लड़ाकू विमान 2034-35 तक भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सफलता मिलने पर हम बाद में तेज प्रोडक्शन शुरू करेंगे.
बता दें, गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस रक्षा और एयरोस्पेस प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी हुई है. इनमें जिनमें ड्रोन, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम, मिसाइलें, छोटे हथियार और रडार के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम शामिल हैं.
गौरतलब है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में एएमसीए प्रोग्राम को मंजूरी दी है, जिससे पहली बार इस कार्यक्रम को सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर्स की भागीदारी के लिए खोला गया है. सरकार ने इस परियोजना पर शुरुआती चरण में करीब 15,000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया है, जिसमें एडीए ने प्रोटोटाइप डेवलपमेंट, टेस्टिंग और प्रमाणन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बिजनेस ग्रुप्स को आमंत्रित किया गया है.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












