
गौतम अडानी एक महीने में 5 पायदान खिसके, अब अमीरों की सूची में 19वें नंबर पर
AajTak
पिछले करीब एक महीने में अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. जिस वजह अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम की संपत्ति में भारी गिरावट आई है. एक महीने में गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में 14वें नंबर से खिसककर 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
पिछले करीब एक महीने में अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. जिस वजह अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम की संपत्ति में भारी गिरावट आई है. एक महीने में गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में 14वें नंबर से खिसककर 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं. गौतम अडानी की संपत्ति एक महीने पहले तक 5.48 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा थी, जो अब गिरकर 4.52 लाख करोड़ रुपये रह गई है. संपत्ति में गिरावट की वजह से अडानी ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की सूची में 19वें पायदान पर खिसक गए हैं. हालांकि, इन सबके बावजूद साल 2021 में सबसे ज्यादा गौतम अडानी की संपत्ति बढ़ी है. इस साल के पहले 6 महीनों में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी समेत 4 उद्योगपतियों की संपत्तियों में 44.75 अरब डॉलर (3.35 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है.More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












