
गौतमबुद्ध नगरः रेप के दो दोषियों को उम्रकैद, 6 साल बाद आया फैसला
AajTak
मामला 25 अगस्त 2015 का है जब एक छात्रा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में कॉलेज जा रही थी. तभी स्कार्पियो कार में सवार तीन लोगों ने उसे पिस्टल के बल पर अगवा कर लिया. उसे डराया धमकाया और उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. इतना ही नही आरोपियों ने लड़की का वीडियो बना लिया.
गौतमबुद्ध नगर की जिला अदालत में गैंगरेप के मामले में वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के केस में दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. अदालत का यह फैसला करीब 6 साल बाद आया है. अदालत ने दोषी करार दिए गए दोनों आरोपियों पर 80,000 रुपये का जुर्माना भी तामील किया है. सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट ने तीन आरोपियों में से दो को सजा सुनाई जबकि तीसरे आरोपी को सबूतों के आधार पर बरी कर दिया गया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











