
गोहाना: 2 मिनट के लिए नीचे गई मां, MBBS छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल में दोनों रहते थे साथ
AajTak
हरियाणा में गोहाना के भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कालेज में एक एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह खानपुर महिला थाना में सूचना मिली थी एक छात्रा ने अपने रूम में फांसी लगा ली है.
हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना मेंं भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कालेज में एक एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह खानपुर महिला थाना में सूचना मिली थी एक छात्रा ने अपने रूम में फांसी लगा ली है. इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि गर्ल्स हॉस्टल के रूम नम्बर 11 में पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड किया गया है. (सोनीपत से सुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट) मृतका का नाम डिम्पी है जो गांव खेड़ी साध जिला रोहतक की रहने वाली थी. परिजनों ने सुसाइड का कारण मानसिक रूप से परेशानी बताया है. शव का पोस्टमॉर्टम खानपुर मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है. वहीं मेडिकल कालेज के प्रशासन ने भी बताया कि उसके फर्स्ट ईयर के एग्जाम गुरुवार से शुरू हुए हैं और उसने एक पेपर भी दिया था. उसकी मां भी उसके साथ रह रही थी.
IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.








