
'गोसावी ने वानखेड़े को कहा- डील हो रही है', देखें ड्रग केस में गवाह प्रभाकर सेल का दावा
AajTak
मुंबई क्रूज ड्रग केस में गवाह प्रभाकर सेल के वसूली के आरोपों से चलते समीर वानखेड़े मुश्क्लि में फंस सकते हैं पर एनसीबी सूत्रों की माने तो एनसीबी की विजिलेंस टीम को जांच में जो सबूत मिले हैं वो प्रभाकर के बयान को झूठ साबित कर रहे हैं. दरसल क्रूज ड्रग केस में गवाह प्रभाकर सेल ने फिर बड़ा दावा किया है. आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बाचतीच में प्रभाकर सेल खुद को किरण गोसावी का बॉडीगार्ड बताता है. प्रभाकर सेल ने समीर वानखेड़े पर वसूली के आरोप प्रभाकर ने लगाए हैं. एनसीबी की विजिलेंस टीम ने प्रभाकर का बयान दर्ज किया है. प्रभाकर सेल ने बताया कि 'शाहरूख की मैनेजर पूजा से मिला था गोसावी' और 'गोसावी ने वानखेड़े को कहा था कि डील हो रही है. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











