
गोविंदा के गाने 'चलों इश्क लड़ाएं' पर Krushna Abhishek का धमाकेदार डांस, कपिल शर्मा ने शेयर किया वीडियो
AajTak
कृष्णा अभिषेक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कई फैन क्लब पर वीडियो को शेयर किया जा रहा है. गोविंदा के गाने पर कृष्णा अभिषेक के किलर डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं.
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपनी पूरी टीम संग टूर पर निकले हुए हैं. कपिल अपने टूर से हर पल की अपडेट फैंस संग शेयर कर रहे हैं. कपिल और उनकी टीम लोगों को हंसाने के साथ एक दूसरे को भी खूब एंटरटेन कर रहे हैं. इसकी झलक आप कपिल शर्मा की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर देख सकते हैं.
गोविंदा के गाने पर कृष्णा ने किया जबरदस्त डांस
कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने टीम मेंबर और खास दोस्त कृष्णा अभिषेक का मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कृष्णा अभिषेक अपने मामा गोविंदा के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'चलो इश्क लड़ाएं...' पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यै है कि कृष्णा अभिषेक ने इतना शानदार डांस चलती बस में किया है. यकीन मानिए कृष्णा का जबरदस्त डांस देखकर आप उनपर से नजरें नहीं हटा पाएंगे.
JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 5: सुस्त रफ्तार से 50 करोड़ की तरफ बढ़ रही फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने किया निराश
Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी से पंगा ले रही थीं जन्नत जुबैर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जमीन पर बैठकर रोने लगीं
वीडियो में द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम दिखाई दे रही है. सभी लोग कृष्णा का धमाकेदार डांस देखकर उन्हें चीयर कर रहे हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं. कपिल शर्मा ने कृष्णा अभिषेक के जबरदस्त डांस की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आपको डांस करते देखना हमेशा एक ट्रीट होती है ब्रो.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










