
गोविंदा-कृष्णा अभिषेक के बीच झगड़े पर बोलीं आरती सिंह, 'इसके परिणाम मैं भी भुगत रही'
AajTak
इस विवाद पर अब कृष्णा अभिषेक की बहन आरती का रिएक्शन सामने आया है. आरती का कहना है कि दोनों परिवारों के झगड़े का उन्हें भी नुकसान हुआ है. आरती ने बताया कि गोविंदा और उनकी फैमिली आपस में बातचीत नहीं कर रही है.
कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा का विवाद बीते कई सालों से चला आ रहा है. कृष्णा जहां अपने मामा-मामी के खिलाफ बोलने से बचते हैं वहीं उनकी पत्नी कश्मीरा शाह गोविंदा की पत्नी सुनीता पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. दूसरी तरफ गोविंदा इस विवाद पर चुप रहते हैं तो उनकी पत्नी सुनीता आहूजा, कृष्णा के परिवार पर तंज कसने के लिए तैयार रहती हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












