
गोवा में पार्टी का मजा हो सकता है किरकिरा, इन गलतियों पर लगेगा भारी जुर्माना
AajTak
गोवा में टूरिज्म को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों की सफाई और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गोवा सरकार पर्यटन स्थलों के लिए कड़े नियम लेकर आई है. अगर कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. यहां पढ़िए क्या हैं नियम...
आपने कई बार अपने दोस्तों के साथ गोवा जाने का प्लान जरूर बनाया होगा. युवाओं के बीच गोवा में पार्टी करने का बहुत क्रेज देखने को मिलता है. अगर आप भी गोवा में दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. गोवा में टूरिज्म को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों की सफाई और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गोवा सरकार पर्यटन स्थलों के लिए कड़े नियम लेकर आई है. अगर कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.
50 हजार तक हो सकता है जुर्माना सरकार द्वारा जारी नोटिस की मानें तो अगर कोई भी व्यक्ति या कंपनी इन नियमों का उल्लंघन करती पाई गई तो उसे 5000 से 50,000 रुपये जुर्माना भरना पड़ सकता है. गोवा सरकार ने बताया कि सभी पुलिस स्टेशनों को नए नियमों को ध्यान में रखते हुए काम करने के निर्देश दिए गए हैं.
ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी गोवा सरकार द्वारा 31 अक्टूबर को एक नोटिस जारी कर नियमों की जानकारी दी गई है. इस नोटिस के मुताबिक अब गोवा में खुली जगहों पर खाना बनाने पर प्रतिबंध है. साथ ही, किसी भी टूरिस्ट स्थान पर कूड़ा-करकट करना भी मना है. इसके अलावा अब सी बीच (Sea Beach) के किनारे गाड़ी चलाने और शराब पीकर बोतलें फोड़ने पर भी भारी जुर्माना लगेगा.
इन पर भी कसेगी नकेल इसके अलावा स्थानीय व्यवसायों के लिए भी नियम लागू किए गए हैं. केवल सीमांकित क्षेत्रों में जल क्रीड़ा गतिविधियों की अनुमति होगी. सभी प्रकार के टिकट केवल अधिकृत टिकट काउंटरों पर बेचे जाएंगे, खुले में नहीं. नए नियमों में कहा गया है कि भीख मांगने और जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. साथ ही पर्यटकों की आवाजाही में बाधा डालने वाले फेरीवालों और कार्ट मालिकों से भी सख्ती से निपटा जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









