
गोवा में केजरीवाल का ऐलान- सरकार बनी तो मिलेगी मुफ्त बिजली और महिलाओं को हर माह ढाई हजार
AajTak
चुनावी माहौल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गोवा पहुंचे. उन्होंने एक कार्यक्रम में कई चुनावी घोषणाएं कीं. केजरीवाल ने कहा कि यहां महिलाओं, युवतियों और बेरोजगार युवाओं के लिए हम विशेष रूप से योजनाएं शुरू करेंगे.
गोवा में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कई चुनावी घोषणाएं कीं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है. गोवा की सभी महिलाओं के लिए एक विशेष घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए गृह आधार योजना के तहत 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह किया जाएगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











