
गोवा नाइट क्लब में इस वजह से भड़की आग, CM का अग्निकांड पर बड़ा खुलासा, 4 मैनेजर गिरफ्तार
AajTak
गोवा के चर्चित नाइट क्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में आग लगने के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि क्लब के अंदर इलेक्ट्रिक पटाखे फोड़े गए थे, जिससे यह भीषण हादसा हुआ. इस आग में 25 लोगों की मौत के बाद चार स्टाफ मेंबर गिरफ्तार किए गए हैं. क्लब मालिकों पर शिकंजा कसता जा रहा है.
गोवा के पणजी में हुए नाइट क्लब अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खुलासा किया है कि बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने की शुरुआती वजह इलेक्ट्रिक पटाखे मानी जा रही है. इस हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस ने क्लब के चार स्टाफ मेंबर को गिरफ्तार कर लिया है.
सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इन सभी के खिलाफ लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं. क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है.
क्लब के मालिक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए. उन्होंने यह भी बताया कि जिन सरकारी अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद क्लब को संचालन की अनुमति दी, उनके खिलाफ उसी दिन सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी.
अग्निकांड की जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन
राज्य के मुख्य सचिव डॉ. वी. कैंडावेलू और डीजीपी को दोषी अधिकारियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. इस भीषण हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है, जिसमें साउथ गोवा कलेक्टर, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डिप्टी डायरेक्टर और फोरेंसिक लैबोरेटरी के डायरेक्टर को शामिल किया गया है.
नाइट क्लबों के लिए जारी की जाएगी सख्त एडवाइजरी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










