
गोवा: जापानी पर्यटक से 9 लाख रुपये और क्रेडिट कार्ड लूटने के आरोप में जयपुर, कोच्चि से 3 गिरफ्तार
AajTak
शिकायतकर्ता ने कहा कि एक गिरोह के दो सदस्यों ने उससे दोस्ती की और फिर पुलिस बनकर छापा मारा और उसका क्रेडिट कार्ड और 9 लाख रुपये लूट लिए. अंजुना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करने के बाद, गोवा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों सहित चार टीमों का गठन किया, जो आरोपी की तलाश में कोच्चि, चेन्नई और जयपुर गईं.
गोवा पुलिस ने पिछले महीने गोवा में एक जापानी टूरिस्ट को लूटने के आरोप में मंगलवार को राजस्थान और केरल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने बताया कि दो आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक को कोच्चि से गिरफ्तार किया गया. एक जापानी नागरिक ने लूटपाट के संबंध में 13 फरवरी को उत्तर गोवा जिला पुलिस को ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी.
शिकायतकर्ता ने कहा कि एक गिरोह के दो सदस्यों ने उससे दोस्ती की और फिर पुलिस बनकर छापा मारा और उसका क्रेडिट कार्ड और 9 लाख रुपये लूट लिए. अंजुना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करने के बाद, गोवा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों सहित चार टीमों का गठन किया, जो आरोपी की तलाश में कोच्चि, चेन्नई और जयपुर गईं.
वलसन ने बताया कि दो आरोपियों (जिन्होंने पीड़िता से दोस्ती की थी) को उनके पैतृक घर हसनपुर, जयपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे को कोच्चि से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि इस अपराध के मास्टरमाइंड को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









