
गोवा का प्लान, साथ में सुसाइड का इरादा, कार में हत्या और फ्रिज में लाश, निक्की मर्डर केस की पूरी कहानी
AajTak
दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि साहिल गहलोत ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर उसकी हत्या की. फिर उसने अपनी प्रेमिका के शव को अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया और उसी दिन दूसरी महिला से शादी कर ली. हालांकि साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना का खुलासा वैलेंटाइन डे के दिन हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रह रहे साहिल गहलोत और निक्की ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं. दोनों का गोवा जाने का भी प्लान था. लेकिन वैलेंटाइन डे से 4 दिन पहले ही साहिल गहलोत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और घरवालों की मर्जी से दूसरी लड़की से शादी कर ली. लेकिन अब साहिल जेल की सलाखों के पीछे है. पुलिस ने एक बंद पड़े ढाबे से निक्की के शव को बरामद किया. हम आपको दिल्ली के निक्की मर्डर केस की पूरी थ्योरी बता रहे हैं कि कैसे 2018 में हुई दोस्ती का अंजाम मर्डर तक जा पहुंचा.
2018 से शुरू हुई कहानी...
बात जनवरी 2018 की है. साहिल दिल्ली के उत्तम नगर में SSC एग्जाम की तैयारी करने पहुंचा था. यहां हरियामा के झज्जर की रहने वाली निक्की भी डॉक्टर बनने के सपने के साथ मेडिकल की तैयारी करने पहुंची थी. दोनों उत्तम नगर में एक ही बस से अपनी अपनी कोचिंग में जाते थे. तभी दोनों की दोस्ती हो गई. धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई.
एक महीने बाद साहिल ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में डी फार्मा में एडमिशन लिया. निक्की ने भी उसी कॉलेज से BA (English Hons) में एडमिशन लिया. इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में लिव इन रिलेशन में रहने लगे. दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था. इस दौरान दोनों मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून समेत कई जगहों पर घूमने भी गए.
साहिल ने दूसरी लड़की से शादी के लिए भरी हामी
कोरोना लॉकडाउन के वक्त दोनों अपने अपने घर चले गए. लेकिन वहां से लौटकर आने के बाद दोनों फिर लिव इन रिलेशन में रहने लगे. आरोपी साहिल ने इस रिश्ते के बारे में अपने घर पर कुछ नहीं बताया था. ऐसे में उसके घरवाले उसपर शादी का दबाव डालने लगे. साहिल ने हामी भर दी. दिसंबर 2022 में साहिल का रिश्ता तय हो गया, इंगेजमेंट की तारीख 9 और शादी की तारीख 10 फरवरी तय की गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









