
गोवाः चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमित पाटकर होंगे पीसीसी के अध्यक्ष
AajTak
Goa Latest News: कांग्रेस ने गोवा के लिए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के रूप में माइकल लोबो को नियुक्त किया है. कांग्रेस ने पार्टी नेता दिगंबर कामत को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित के रूप में नियुक्त किया है.
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर चल रहा है. पार्टी राज्यों में चेहरों में बदलाव कर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस ने गोवा संगठन में बड़े फेरबदल किए हैं.कांग्रेस ने अमित पाटकर को अपनी गोवा इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया है.
कांग्रेस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि माइकल लोबो को विधायक दल का नेता, संकल्प अमोनकर को उपनेता और कार्लोस फरेरा को मुख्य सचेतक बनाया गया है. पाटकर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ यूरी अलेमाओ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
पाटकर ने गिरीश चोडानकर का स्थान लिया है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफा दिया था. कामत को कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.
गोवा में कांग्रेस को मिली 11 सीटें बता दें कि गोवा में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं. गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस को 40 सदस्यों की विधानसभा में 11सीटें हासिल हुईं.
मणिपुर में पहले ही बदलाव कर चुकी है कांग्रेस इससे पहले पार्टी ने मणिपुर में संगठन में बदलाव किया था. इसके तहत अपने वरिष्ठ नेता केशम मेघचंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था. इससे पहले चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एन लोकेन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









