
'गोली से देंगे जवाब...', रोहित गोदारा के हमले पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
AajTak
कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में हुई गोलीबारी में 23 वर्षीय बनवारी गोदारा की मौत हो गई. इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी जारी है. अब लॉरेंस के भाई और हैरी बॉक्सर ने रोहित को धमकी दी है.
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में शनिवार 18 अक्टूबर को हुई गोलीबारी में मारे गए शख्स की पहचान बनवारी गोदारा के तौर पर की गई है. फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ पुलिस ने यह जानकारी दी. फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ पुलिस ने 20 अक्टूबर को जारी प्रेस रिलीज में पुष्टि की कि शनिवार रात गोली लगने से मरने वाले शख्स की पहचान 23 वर्षीय बनवारी गोदारा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से सैन जोस का रहने वाला था और हाल ही में फ्रेस्नो में रह रहा था.
फ्रेस्नो पुलिस अधिकारियों को शनिवार रात 8 बजे नॉर्थवेस्ट फ्रेस्नो में एक शॉपिंग सेंटर में दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिली थी. बनवारी गोदारा की मौत हो गई, जबकि दूसरे पीड़ित (21 वर्षीय) का इलाज किया गया और उसे छुट्टी दे दी गई.
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है. दोनों पक्षों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं. लॉरेंस के भाई आरजू बिश्नोई और गैंग के कुख्यात सदस्य हैरी बॉक्सर ने ऑडियो जारी कर रोहित गोदारा को 'गद्दार' करार देते हुए उसे जान से मारने की खुली धमकी दी है.
हिंसक हो सकती है दुश्मनी
एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर दोनों अमेरिका में छिपे हुए हैं. ये दुश्मनी अब सोशल मीडिया से सड़कों पर उतरने की कगार पर है. एजेंसियां इस दुश्मनी पर नजर रखे हुए हैं, क्योंकि ये दुश्मनी राजस्थान, हरियाणा और अब अमेरिका तक फैल चुकी और किसी भी समय हिंसक रूप ले सकती है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










