
'गोली लगने के बाद भी चलाते रहे बाइक...', यूपी में सरेआम दारोगा की हत्या के चश्मदीद की जुबानी
AajTak
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गोली मारकर दारोगा की हत्या कर दी गई. इस घटना के चश्मदीद ने कहा है कि गोली लगने के बाद भी दारोगा दिनेश शर्मा बाइक चलाते रहे. जब यह घटना हुई, उस समय दारोगा अपने एक सहयोगी के साथ दहेज हत्या केस की तफ्तीश कर लौट रहे थे.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के चंद्रपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक, 6 टीमें इस मर्डर की जांच कर रही हैं. इस घटना में सब इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा के साथ बाइक पर बैठे धीरज शर्मा को भी संदिग्ध माना गया है. पुलिस धीरज से भी पूछताछ कर रही है.
बता दें कि सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा अपने परिचित 30 वर्षीय धीरज शर्मा के साथ गुरुवार देर शाम दहेज हत्या मामले की तफ्तीश कर बाइक से लौट रहे थे, उसी समय दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को दो गोली लगी थीं. एक गोली उनके शरीर को भेदते हुए पर निकल गई और दूसरी शरीर में ही रह गई. गोली लगने के बाद अधिक खून का रिसाव होने से उनकी मौत हुई.
धीरज शर्मा ने पुलिस को क्या बताया?
सब इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा मूल रूप से कन्नौज जिले के गांव सादतपुर के रहने वाले थे. वर्तमान में उनका परिवार आगरा के कालिंद्री बिहार में रहता है. फिरोजाबाद में चंद्रपुर चौकी छोटा इलाका है. यहां दिनेश मिश्रा ने खाना बनाने और अपने सहयोग के लिए परिचित धीरज शर्मा को साथ रखा था. गुरुवार शाम 7:30 बजे जब दिनेश मिश्रा तफ्तीश के लिए निकले तो उन्होंने धीरज को बाइक पर पीछे बैठा लिया और खुद बाइक चलाने लगे.
'धमाके की आवाज होते ही असंतुलित हो गई थी बाइक'
धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि लगभग सवा आठ बजे जब वह लोग पीथेपुर चंद्रपुरा मार्ग पर थे, तभी अचानक धमाके की आवाज हुई. इस आवाज से बाइक लहरा गई. धीरज के अनुसार, उसे लगा कि बाइक का टायर फट गया है. यह अंदेशा नहीं था कि कोई गोली चली है. धीरज ने कहा कि बाइक लहराने के बाद मैं गिर गया और दिनेश बाइक चलाते रहे. काफी आगे जाने के बाद वह भी गिर गए. अनहोनी को भांपते हुए मैनें तुरंत पुलिस को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











