
गोली चलते ही अपने कान की तरफ गया ट्रंप का हाथ, देखें हमले की पूरी तस्वीर
AajTak
Attack on Donald Trump complete video: पेंसिलवेनिया की चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ. हमलावर ने ट्रंप पर गोलियां चलाईं, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. गोली उनके कान को छूकर निकल गई. हमले के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया. इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











