
गोलीबारी के समय क्या कर रहे थे ट्रंप? जानिए किस बात का रह गया मलाल, डॉक्टर से बोले- खुशकिस्मत हूं कि...
AajTak
फ्लोरिडा के पाम बीच गोल्फ क्लब में जब हमला हुआ, उस समय ट्रंप अपने दोस्त और कैंपेन डोनर स्टीव विटकॉफ के साथ गोल्फ खेल रहे थे. तभी अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दी. गोल्फ मैदान में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स भी थे तभी एक एजेंट की नजर झाड़ियों में नजर आ रही राइफल पर पड़ी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर निशाना बनाया गया. राष्ट्रपति चुनाव के बीच दो महीने में दूसरी बार उन पर हमले की कोशिश की गई. इस बार हमला फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स एरिया में किया गया. यहां ट्रंप अपनी टीम के साथ गोल्फ खेल रहे थे कि तभी गोलियों की आवाजें आने लगी.
यह शख्स झाड़ियों में छिपा हुआ था और फायरिंग कर रहा है. इस बीच आनन-फानन में ट्रंप को गोल्फ कोर्स के होल्डिंग रूम ले जाया गया. इस घटना से हरकत में आई सीक्रेट सर्विस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे घबराकर हमलावर अपनी AK-47 राइफल, बैगपैक और अन्य सामान छोड़कर फरार हो गया. बाद में आरोपी को धर दबोचा गया.
पाम बीच काउंटी शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि दरअसल एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने गोल्फ क्लब की बाड़ से निकली एक स्कोप वाली राइफल बैरल को देखा था. एजेंट ने इसके बाद जवाबी फायरिंग की. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि हमलावर ट्रंप से 250-350 मीटर की दूरी पर था.
ट्रंप का गोल्फ प्रोग्राम पहले से तय नहीं था
ट्रंप वीकेंड पर फ्लोरिडा गए थे. वह पाम बीच पर अपने आवास मार-ए-लागो में थे. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का गोल्फ खेलना पहले से तय नहीं था. आखिरी वक्त में इसे मुकर्रर किया गया था.
अच्छा हुआ डॉक्टर की सेवाएं नहीं लेनी पड़ी..

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








